07 June, 2026 (Sunday)

सरोजनी नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल व कार चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

लखनऊ पुलिस आयुक्त द्वार चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के क्रम में थाना प्रभारी सरोजिनी नगर महेंद्र सिंह द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीएसएम हॉस्पिटल से क़लिया खेड़ा जाने वाले मोड़ से मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार रात लगभग 23:45 बजे थाना प्रभारी सरोजनीनगर महेंद्र सिंह,  नादरगंज चौकी प्रभारी दिनकर वर्मा व क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल दिनेश कुमार अखिलेश कुमार व अविनाश कुमार के साथ सरोजिनी नगर पुलिस द्वारा दो शातिर वाहन चोर सिराज पुत्र मोहम्मद यूसुफ उम्र 32 वर्ष निवासी  मदीना मस्जिद के पीछे रुस्तम विहार सरोजनी नगर लखनऊ व संदीप कुमार रस्तोगी पुत्र कौशल किशोर रस्तोगी उम्र 26 वर्ष निवासी मुफ्तीगंज सुनार वाली गली मस्जिद के बगल में ठाकुरगंज लखनऊ को एक चोरी की मोटरसाइकिल नंबर यूपी 32 CY  0740 व दो अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियोगियों ने बताया हम लोग साथ मिलकर लखनऊ व अन्य जनपदों में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं । हम लोग कई थानों से कई बार पूर्व में जेल भी जा चुके हैं । हम लोगों के घरों के सामने खड़ी व बाजारों में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर चलते फिरते राहगीरों को बेच देते हैं । उनसे प्राप्त रुपए आपस में बांट देते हैं, जिससे हमारा भरण पोषण होता है । अभियुक्तों की निशानदेही पर सरोजनी नगर पुलिस द्वारा तीन अन्य मोटरसाइकिल व एक मारुति 800 कार बरामद की गई । सरोजिनी नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *