सिधुआं बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का पडरौना ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारंभ
कुशीनगर। क्षेत्र के सिधुआं बाजार में सोमवार को बड़ौदा यूपी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ। ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा और बसहियां प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के सिधुआं बाजार बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को इस बैंक की शाखा से बहुत सी सुविधाओं का उपयोग कर पायेगें। विभिन्न सरकारी विभागों के लिए सरकारी लेन-देन,बचत आदि के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभायेंगी। बड़ौदा यूपी बैंक ग्राहक सेवा शाखा के द्वारा डिजिटल पेमेंट,जनधन खाता व वित्तीय सुविधा से क्षेत्र में आम नागरिकों को इस बैंक शाखा का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने बैंक में नये ग्राहकों को अपना खाता खोलने के लिए अपील किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसहियां बनवीरपुर वाजिद अली ने कहा कि उद्घाटन के साथ ही इस शाखा का संचालन आज से शुरू हो गया है। इस बैंक की सुविधा लेने के लिए सिधुआं बाजार के आसपास वाले गांव के सभी वर्ग के लोगों को बैंक में खाता संचालन शुरू कराने के लिए प्रेरित की। बड़ौदा यूपी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी अंगद कुमार कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया । इसके पूर्व बैंक शाखा के उज्जवल भविष्य के लिए ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी अंगद कुमार कुशवाहा के परिवार के तरफ से पुरोहित पंडित आशुतोष मिश्र से पूजा पाठ कराया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा,अयोध्या राव, प्रेमचंद रौनियार,सुनील कुमार गौतम,आकाश कुशवाहा,मनोज कुशवाहा,सद्दाम अंसारी, मुन्ना कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा,भोला कुशवाहा,विवेक कुशवाहा,मृत्युंजय राव,अरविंद उर्फ गोलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
