अडानी के FPO वापसी के फैसले के बाद जानिए कैसा है बाजार का रिस्पॉन्स, जानिए सभी शेयरों का हाल
गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कल रात सभी निवेशकों को चौंकाते हुए अडानी एंटरप्राइजेज का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (Adani Enterprieses FPO) वापस ले लिया। करीब 20,000 करोड़ रुपए के इस FPO के पूरी तरह सब्सक्राइब होने के बावजूद इसे वापस लेने के फैसले ने सभी को चौंका दिया। लेकिन बाजार में इसका असर दिखाई देता फिलहाल नहीं दिख रहा है। अडानी समूह के एक दो शेयरों को छोड़ दें तो लगभग सभी शेयरों में आज भी जोरदार गिरावट दिखाई दे रही है।
शेयर बाजार में अडानी समूह की अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पोर्ट्स और एसईजेड, अदानी ट्रांसमिशन, अदानी कुल गैस, अदानी पावर, अदानी विल्मर शामिल हैं। आज के कारोबार की बात करें तो एफपीओ वापसी के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर -4.39% प्रतिशत की गिरावट के साथ 2035.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
