आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजटःमंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने की प्रेसवार्ता
(सिद्धार्थनगर )। योगी सरकार के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 का बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में सभी मूलभूत सुविधाआंे को ध्यान में रखते हुए में प्रस्तुत किया गया है। यह गांव, गरीब, किसान मजदूर के सर्वांगीण विकास कल्याणकारी योजनाओं से लैस है। भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी के चपेट में है, लाखांे संख्या में मौते भी हुई हैं। वहीं भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल कोरोना के गति को रोकने का कार्य किया, बल्कि लोगांे को सम्मान के साथ जीवन गुजर करने का अवसर भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना से निजात दिलाने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने दो-दो वैक्सीन बनाकर उपहार स्वरूप में दिया है। भारत में कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कई देशों में भी कोविड की वैक्सीन को भेजना का कार्य किया है। कोरोना संकट के दौरान भारत की स्वास्थ्य सुविधाएं दुनिया मंे सबसे कारगर साबित हुई हैं। यही कारण है कि यहां पर मृत्यु दर की संख्या काफी कम रहा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
