स्कूली छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
(सिद्धार्थनगर )। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत गुरूवार को श्री सिंहेश्वरी इण्टर कालेज के एनसीसी कैडेट, एनसीसी स्काउट गाइड एवं यातायात कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं के सहयोग से प्रमुख चैराहांे पर पैदल यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों को सलाह दी गयी कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, हेलमेट तथा सीटबेल्ट पहन कर ही संचालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाये, सिटिंग छमता से अधिक सवारियों को न बैठायें, धीमी गति से वाहन का संचालन करें, रांग साइड ड्राइविंग न करें, चकाचैध लाइटों का प्रयोग न करें, पैदल तथा साईकिल यात्रियों का सम्मान करें, चिकित्सा केंद्रों तथा स्कूलों के निकट हॉर्न का प्रयोग न करें एवं धीमी गति से वाहन का संचालन करें। इसके बाद परिवहन निगम में चालकों, परिचलकांे एवं यात्रियों को ऑडिओ-वीडियो, पम्पलेट, पोस्टर, बैनर सामग्री द्वारा सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। सिद्धार्थ चैराहा, बेलहिया तिराहा, सांडी तिराहा पर हेलमेट, सीटबेल्ट तथा ड्राविंग के सम्बन्ध में प्रवर्तन कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 35 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान आशुतोष कुमार शुक्ला एआरटीओ प्रशासन, प्रवेश कुमार सरोज प्रवर्तन, राजेन्द्र प्रसाद, यात्रिकर अधिकारी, सुशील कुमार, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक, देवानंद, राम अछैबर, मुन्नालाल, विनय कुमार, सूर्य प्रताप यादव, मिथुन यादव, बिक्की, शिवा यादव, सत्य प्रकाश वरुण, सर्वेश गुप्ता, गगन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
