जब सलमान को मिली थी जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी, अभिनेता ने कहा था- गोल्डी बराड़ को तो मैं..
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी गोल्डी बराड़ को पुलिस ने केलिफोर्निया ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि गिरफ्तारी के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि गोल्डी बराड़ वही आरोपी है जिसने सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को भी धमकी दी थी। पिछले कुछ महीनों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें सलमान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई थी।
सलीम खान को दी गई चिट्ठी में लिखा था कि सलमान खान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे। जिसके बाद पुलिस काफी सख्त हो गई थी, वहीं इस मामले पर सलमान खान का भी बयान सामने आया था। अभिनेता का कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। अभिनेता का कहना था कि इससे पहले उनको साल 2018 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता कि गोल्डी बराड़ कौन है।
