06 June, 2026 (Saturday)

 सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया स्कूल, हॉस्पिटल के पास हॉर्न का प्रयोग ना करे

लखनऊ। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सृजन फाउंडेशन की ओर से विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गोसाईगंज ब्लॉक के बहरौली स्थित स्कॉलर्स स्टडी स्कूल में ट्रेनर नीतेश द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीतेश ने बच्चों को बताया कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय सड़क पर लगे आसपास के प्रचार को ना देखें, इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। आगे यदि गाड़ियां खड़ी हैं तो अनावश्यक हॉर्न ना बजाएं, स्कूल और हॉस्पिटल के पास तो बिल्कुल भी हॉर्न का प्रयोग ना करें। कभी भी रॉन्ग साइड ना चलें और अनावश्यक रूप से अपनी लेन में परिवर्तन ना करें।
बाद में सभी बच्चों को मेडल्स और सर्टिफिकेट देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। ड्राइंग बनाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *