सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को बताया गया हेलमेट लगाने की उपयोगिता
लखनऊ। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सृजन फाउंडेशन की ओर से विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गोसाईगंज स्थित रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज एवं लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ट्रेनर अंजली रावत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंजली ने सभी बच्चों को यातायात के नियमों में साथ साथ हेलमेट के सही प्रयोग के तरीके एवं ट्रैफिक सिग्नल्स के बारे में बताया। साथ ही साथ यह भी बताया कि गाड़ी सड़क पर निकालते समय हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस, रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्युशन सर्टिफिकेट और गाड़ी का बीमा होना चाहिए। अंत में सभी बच्चों को मेडल्स और सर्टिफिकेट देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। ड्राइंग बनाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
