06 June, 2026 (Saturday)

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद घरवाले रिषभ पंत के पीछे पड़े हैं, ट्वीट कर बताया हाल

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा बहुत ही शानदार रहा। यह उनके करियर में एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है। चार मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में पंत ने नाबाद 89 रन बनाकर भारत को एक नामुमकिन जीत दिलाई। यादगार दौरे को खत्म कर भारत लौटने के बाद इस युवा खिलाड़ी के पीछे उनके घर वाले पड़े हैं। वजह क्या है उन्होंने खुद ट्वीट पर लिखकर बताया।

भारतीय टीम के आकर्षक बल्लेबाजों में से एक रिषभ पंत को हमेशा से ही एक मैच विनर के तौर पर देखा जाता है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सिडनी टेस्ट में 97 रन की पारी खेलकर मैच बदला और फिर ब्रिसबेन में तो कुछ ऐसा किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। 329 रन का पीछा करते हुए भारत के लिए मैच के पांचवें दिन पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

32 साल बाद ब्रिसबेन में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को किसी टीम ने हराया। यह जीत पंत की बेमिसाल पारी की बदौलत हो पाया और इस ब्रिसबेन जीतकर भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी जमाया। भारत ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल की।

पंत ने गुरुवार को एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने बताया कि उनके घर वाले एक नया घर लेने की बात कर रहे हैं। पंत ने लिखा, जब से ऑस्ट्रेलिया से आया हूं तो घर वाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लो अब। गुडगांव सही लगेगा और कोई ऑप्शन है तो बताओ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *