असम बोर्ड 10वीं के नतीजे कुछ ही देर में, मार्कशीट बाद में मिलेगी
बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) द्वारा कक्षा 10 के परिणाम – एसईबीए एचएसएलसी / एएचएम रिजल्ट 2021 सुबह 11 बजे घोषित होंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को उनकी मार्कशीट बाद में जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट स्कूलों से मिलेगी जो कि बोर्ड से बाद में ले सकेंगे। बता दें कि बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) द्वारा 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज की जानी है। घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, sebaonline.org और रिजल्ट पोर्टल resultsassam.nic.in पर चेक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना असम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे। इन सभी के सीधे रिजल्ट पेज के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिये गये हैं।
एसईबीए द्वारा घोषणा के बाद असम एचएसएलसी / एएचएम रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दी गयी वेबसाइट को पहले से बुकमार्क रखना चाहिए, ताकि बिना झंझट एक बार में रिजल्ट चेक कर पाएं।
- www.JagranJosh.com
- www.resultsassam.nic.in
- www.assamresult.in
- www.results.sebaonline.org
- www.sebaonline.org
असम 10वीं रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक–2 (जल्ट एक्टिव होगा)
इन स्टेप में चेक करें असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021
बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) से सम्बन्ध सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान 10वीं कक्षा (एचएसएलसी / एएचएम) के छात्र-छात्राएं अपना असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर मागे गये अपने विवरणों (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एसईबीए एचएसएलसी रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
