राजामौली की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 13 दिनों में की जबरदस्त कमाई
राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का अंकड़ा छूने से पहले ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण की ये फिल्म अभी भी हाउसफुल जा रही है, साथ ही इसके ओटीटी पर और टीवी पर आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी भी अपने 13वें दिन सभी भाषाओं में 13 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही है। ‘आरआरआर’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ग्रैंड रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लेगी। फिल्म ने सभी प्लेटफार्मों से बॉक्स ऑफिस पर 1000+ करोड़ रुपए की एक बड़ी रकम कमाई है, जो कि कोरोना माहामारी के बाद किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। कहा ये भी जा रहा है कि इस फिल्म का क्लैस किसी भी बड़ी फिल्म से नहीं हुआ, इसकी कामयाबी का एक ये कारण भी हो सकता है।
आरआरआर’ के हिंदी वर्जन ने अपने 13वें 5.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि बाकी तेलुगु राज्यों में, फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं आरआआर की टीम ने बुधवार को मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी की। इस दौरान राम चरण, जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड के कई सारे सितारे नजर आए। आमिर खान ने जहां महफिल लूटी तो वहीं आलिया और अजय देवगन इस सेलिब्रेश से दूर थे।
वहीं ‘आरआरआर’ हिन्दी वर्जन की बात करें तो, इस फिल्म ने अपने 13वें दिन 240 करोड़ रुपए के करीब कमाई की है। वहीं इसके मूल तेलुगु वर्जन की बात करें तो, फिल्म ने एक टैरिटरी में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके निजाम एरिया में रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक कोई भी फिल्म ऐसा करिश्मा नहीं दिखा पाई है।
