राज्यसभा में पीयूष गोयल होंगे नेता सदन, निर्मला सीतारमण के नाम की भी थी अटकलें
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता (नेता सदन) चुना है। बता दें कि 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2021) शुरू होना है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए मोदी कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय वापस लेकर उन्हें कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।
पीयूष गोयल को थावरचंद गहलोत की जगह राज्यसभा में सदन है। गोयल से पहले थावरचंद गहलोत ही राज्यसभा में भाजपा के नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन, अब थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है और उनकी जगह पीयूष गोयल को राज्यसभा में नेता सदन की जिम्मेदारी दी गई है
