07 June, 2026 (Sunday)

परिणीति चोपड़ा ने फिर दिखाई मालदीव्स वेकेशंस की झलक, प्यारी सी सनकिस्ड सेल्फी की शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ मीलदीव्स घूम रही हैं। परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी अपने वेकेशंस की झलक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हालांकि परिणीति ने कुछ दिन पहले बताया था कि वो अब कुछ दिनों तक कम ही पोस्ट शेयर कर पाएंगी क्योंकि वो अपने भाई के साथ बोट पर ही रहने वाली हैं। लेकिन फिर भी परिणीति फैंस के साथ कुछ- कुछ झलकियां तो शेयर कर ही रही हैं। अब हाल ही में परिणीति ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वैसे तो काफी एक्टिव रहती हैंष लेकिन पिछले कुछ दिनों से परिणीति वेकेशंस पर हैं। ऐसे में वो पोस्ट थोड़े कम शेयर कर पा रही हैं। लेकिन फिर भी वो फैंस को अपने वेकेशंस का पूरी तरह से अपडेट दे रही हैं। अब हाल ही में परिणीति ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति बेहद प्यारी लग रही हैं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने ब्राउन रंग की बिकिनी पहनी हुई है। परिणीति सूरज की रोशनी में खड़ी हैं और स्माइल कर रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा। लेकिन परिणीति इस तस्वीर में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर को देख उनके फैंस अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सभी लोग इस तस्वीर को देख कह रहे हैं कि परिणीति बेहद प्यारी लग रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी परिणीति ने मालदीव्स वेकेशंस से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति अपने परिवार के साथ भी नजर आ रही हैं। परिणीति के साथ इस ट्रिप पर उनकी मम्मी, पापा और भाई शिवांग चोपड़ा गए हैं। दोनों ने यहां से एक गाना गाते हए वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *