07 June, 2026 (Sunday)

पाक सेना प्रमुख ने की चीनी राजदूत से मुलाकात, चीनी नागरिकों की सुरक्षा का दिया आश्वासन

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को चीनी दूत के अदिकारियों से मुलाकात की और पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा में पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। बस विस्फोट में 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। जिसे चीन ने इस बम धमाका करार दिया था, जबकि पाकिस्तान का कहना है कि यह गैस रिसाव के कारण हुआ था।

पाकिस्तान में चीनी राजदूत नोंग रोंग के साथ अपनी बैठक के दौरान कमर बाजवा ने कहा कि हमारे संकल्प को चुनौती देने वाले सभी विरोधी ताकतों की साजिश को विफल करने के लिए मजबूत रहना जरूरी है। पिछले हफ्ते हुए बस विस्फोट के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी, जिसमें नौ चीनी श्रमिकों सहित 13 लोग मारे गए थे।

बस विस्फोट में चीनी नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए बाजवा ने कहा कि पाकिस्तानी सेना हमारे घनिष्ठ संबंधों को बहुत महत्व देती है। उन्होंने पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों के पूर्ण समर्थन, सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। बयान में कहा गया है कि बाजवा और नोंग क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए निरंतर समन्वय की आवश्यकता पर सहमत हुए।

बता दें कि बस विस्फोट अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दसू इलाके में बुधवार को हुआ था। इस इलाके में चीनी इंजीनियर और निर्माण श्रमिक पाकिस्तान को एक बांध बनाने में मदद कर रहे हैं, जो 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है।

निर्माणाधीन दसू बांध की जगह पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और दो फ्रंटियर कॉर्प्स सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका तकनीकी खराबी के कारण हुआ या वाहन किसी विस्फोट की चपेट में आने से हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *