06 June, 2026 (Saturday)

पडरौना में युवती ने बडी नहर में लगाई छलांग,पुलिस ने बचाया

पडरौना,कुशीनगर। नगर के मुख्य पश्चिमी बडी गंडक नहर मे मंगलवार को 11. बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर मौजुद दुकानदार शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकानदारो के द्वारा शोर सुन अगल बगल के लोग एकत्रित हो गए। युवती को बडी नहर मे डुबते देख लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी।
मंगलवार को नगर के मुख्य पश्चिमी बडी गंडक नहर में 11 बजे संजना पुत्री मुलायम यादव निवासी पिपरा धर्मपुर कि रहने वाली 30 वषिय युवती ने छलांग लगा दी। युवती को डुबते देख लोगो कि भीड जुट गई।  मौके पहुची पुलिस ने लोगो के मदद से युवती को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इस दौरान नगर के सुबाष चौक इंचार्ज आलोक यादव,कांस्टेबल गिरिश कुमार,रणजीत कुमार आदी मौजुद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *