एक माह तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियानःडीएम जागरूकता वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
(सिद्धार्थनगर )। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक तथा संचारी रोगांे एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबध में सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जागरूकता वाहन कोे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही सरकार की पहली प्राथमिकता है। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से 31 मार्च एवं दस्तक अभियान 10 से 24 मार्च तक प्रथम चरण में चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता दस्तक अभियान के प्रथम चरण की भाॅति घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव, उपचार तथा सन्दर्भन के संबंध में विभिन्न जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ आशा व एएनएम द्वारा टीवी रोगियों की खोज की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा संचारी रोग से साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल तथा सावधानी से बचा जा सकता है। इसके लिए सभी लोगांे को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डीके चैधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायण मौर्य, डा0 प्रशान्त अस्थाना, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 अरूण मिश्रा तथा संबधित अधिकारियों की उपस्थित रही।
