06 June, 2026 (Saturday)

वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत, घोंटकर हत्या की आशंका

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्षेत्र के बढ़ौली फतेहखां में मंगलवार तड़के एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। महिला के पास में बहु सो रही थी, उसे भी पता नहीं चल सका। महिला की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे वृद्ध महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर सीओ इगलास अशोक कुमार व इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

ऐसे हुई महिला की मौत

फोरेंसिक टीम की टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मडराक थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली फतेहखां निवासी मृतक वृद्ध महिला कुसुम शर्मा (48) के परिवार में बड़ा बेटा सोमेश व बेटी वर्षा समेत दो बच्चे हैं दोनों की शादी हो चुकी है। महिला के पति मुनेश शर्मा की बीस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। सोमवार की रात को महिला अपने बेटे की बहू के साथ छत के ऊपर बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। नीचे कमरे में बेटा सो रहा था। मंगलवार तड़के महिला का शव चारपाई पर मिला। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना थाने पहुंचकर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर मडराक कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला के गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *