एन एस एस शिविर का दूसरा दिन महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
लखनऊ अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन महाविद्यालय की स्वयंसेवीयों ने प्रांगण के अंदर स्वच्छता साफ-सफाई का अभियान चलाया और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रीजनल आउटरीच ब्यूरो ,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से जयसिंह आई.आई एस. व भोजपुरी लोकगीत झंकार पार्टी लखनऊ के गायक लाल जी मौर्य एवं इनके पूरे समूह का राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा तालियों से स्वागत एवं लक्ष्य गीत इत्यादि का गायन किया गया। सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भोजपुरी लोक गीत के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के विभन्न विषयों शिक्षा अभियान, स्वच्छता , स्वास्थ अभियान, स्वतंत्रता में बलिदान एवं विशेष सहयोग देने वाले महापुरुषों को, 75 वर्षों में हुये बदलाव के क्रम बद्ध विकास को संजोकर छात्राओं और शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया ।डाँ. जय सिंह मुख्य अतिथि ने छात्राओं के संग आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवाद किया और छात्राओं को सराहा यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनुराधा तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में डाँ. रश्मि बिश्नोई , डाँ. शरद वैश्य ने भी अपने वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा पिंकी ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की कविता को सस्वर गाया तथा अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस और भगत सिंह पर आधारित कविता पाठ किया। यह कार्यक्रम एन.एस.एस.और सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
