06 June, 2026 (Saturday)

इजरायल में नेतन्याहू के फिर से प्रधानमंत्री बनने के आसार, मंगलवार 23 मार्च को होगी वोटिंग

इजरायल में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज है। स्पष्ट जनादेश की आस में मंगलवार को मतदान होगा। दो साल में चौथी बार हो रहे इस चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य दांव पर है। माना जा रहा है कि इस बार भी सरकार बनाने के लिए उनकी निर्भरता छोटे राजनीतिक दलों पर ही बनी रहेगी। नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी प्रचार में उनके खिलाफ बोल रहे हैं लेकिन चुनाव बाद उनका समर्थन लेने या देने से इन्कार नहीं कर रहे हैं।

नेतन्याहू इजरायल के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा सफल तरीके से कोविड से बचाव की वैक्सीन के लिए अभियान चलाने वाले शासनाध्यक्ष भी हैं। विभिन्न मीडिया हाउस 120 सदस्यों वाली संसद नीसेट में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को 30 सीटें मिलने की संभावना जता रहे हैं। इतनी सीटें पाकर भी वह सबसे ब़़डे दल के नेता के रूप में बने रहेंगे। प्रधानमंत्री पद पर उनके दावे की सबसे ब़़डी वजह यही होगी। उनके सहयोगी दलों को 50 सीटें मिलने के आसार हैं। उनके समर्थन के बल पर नेतन्याहू के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *