प्रकृति प्रदत्त पेड़ पौधों का क्षरण कष्टप्रद, संरक्षण जरूरी : मनोज पौधरोपण समारोह घर के मांगलिक कार्यक्रम में के दौरान लगाएं 10 पौधे
(कुशीनगर )। पौधरोपण करना पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है, यह पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देगा।
पेड़ हमारे जीवनदाता होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। घर में जब भी कोई मांगलिक कार्यक्रम हों तो हमें 10 पौधे लगाने की परंपरा डालनी चाहिए। यह बातें फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सिंह ने कही। वह गुरवलिया गार्डन परिसर में आयोजित पौधारोपण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मानव जीवन के लिए आवश्यक प्रकृति प्रदत्त पेड़ पौधों का क्षरण होना कष्टप्रद है, इसके प्रतिपूर्ति के लिए पौधे लगाना हमारा नैतिक दायित्व है।
पर्यावरण के संरक्षण में प्राचीन भारतीय परम्पराओं का विशेष योगदान हैं। इन परंपराओं में पौधरोपण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण की कोशिश करें और हर वर्ष कम से कम दस पौधे लगाए। इस दौरान छायादार व फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षित बनाये रखने के प्रति समाज को जागरूक करने व पौधरोपण के लिए शपथ ली गई। इस दौरान भोला शर्मा, हरिलाल चौरसिया, नंदू कुशवाहा, सुरेंद्र गौड़, सिपु राय, त्रिभुवन, लुली पांडे, विजय यादव, सुनील चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
