06 June, 2026 (Saturday)

MP Election Result: कमल नाथ के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, हार पर होगा मंथन

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आवास पर भोपाल में बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इसमें उपचुनाव वाले क्षेत्रों के जिला अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव के प्रभारियों को बुलाया गया है। बैठक में उपचुनाव के नतीजों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा और आगामी रणनीति तय की जाएगी। 28 सीटों पर हुए  विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस 9 सीटें जीतने में कामयाब हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाषष शेखर ने बताया कि बैठक शाम छह बजे से रखी गई है, जिसमें चुनाव परिणामों को लेकर समीक्षा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बैठक मतगणना के पहले ही तय कर ली गई थी। हालांकि, परिणाम आने के बाद इसमें अब हार के कारणों पर विचार होगा। प्रत्याशियों से फीडबैक लेने के बाद जिला अध्यक्ष और प्रभारियों से उनकी राय ली जाएगी। इसके आधार पर पार्टी अपनी आगे की रणनीति तय करेगी।

दूसरी तरफ नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत के लिए विधानसभा में स्वागत कक्ष स्थापित किया गया है, जो आज से काम शुरू करेगा। इस कक्ष से विधायक 20 नवंबर तक परिचय पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करा सकेंगे।

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक विधानसभा भवन में भूतल पर स्वागत कक्ष स्थापित किया गया है। जहां नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया जाएगा और विधानसभा से संबंधित जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। विधायकों से अनुरोध किया गया है कि वे तय समय में निर्वाचन प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर आएं और औपचारिकताएं पूरी करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *