06 June, 2026 (Saturday)

दुदही व सिकटा ने जीते अपने अपने सेमीफाइनल मैच सातवां चार दिवसीय महाशिवरात्रि कप क्रिकेट प्रतियोगिता

 (कुशीनगर )। तमकुही विकास खंड के पगरा प्रसाद गिरी गांव के बसंतपुर शिव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष शिवशक्ति इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सातवें चार दिवसीय महाशिवरात्रि कप क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरे दिन बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दुदही ने अमन इलेवन को व सिकटा ने पगरा को हराया। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रथम सेमीफाइनल में अमन इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 125 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दुदही की टीम महज 10 ओवर में ही मैच जीत गई। विकास मैन आफ दी मैच चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकटा की टीम ने 125 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पगरा पड़री की टीम महज 90 रनों पर आलआउट हो गई। जितेंद्र मैन आफ दी मैच चुने गए। पंकज सिंह, छोटे सिंह ने अंपायरिंग, राजन सिंह, पवन पांडेय ने कमेंट्री व अजय गुप्ता, संदीप ने स्कोरिंग की। इस दौरान आयोजन समिति के अरुण सिंह, देवेंद्र, भुट्टी, राकेश ठाकुर, अमन सिंह, हेमंत, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *