07 June, 2026 (Sunday)

Maulana Tauqeer Raza ने पीएम मोदी को बताया धृतराष्ट्र, कहा- अगर मुस्लिम राष्ट्र मांगने लगे तो…

 इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) की चर्चाओं के बीच अब एक विवादित बयान दिया है और मुस्लिम राष्ट्री की मांग छेड़ दी है। रविवार के दिन उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। अगर ऐसे ही मुसलमान भी एक दिन मुस्लिम राष्ट्र की मांग करने लगें तो क्या होगा. मुरादाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी को कहा धृतराष्ट्र

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को धृतराष्ट्र कहां और आगे बोला कि क्योंकि उन्होंने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की ओर से खालिस्तान की हालिया मांगों की निंदा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार  द्वारा अक्सर उन लोगों का समर्थन किया जाता है जो मुसलमानों को मारते हैं। योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का शिकार केवल मुसलमान ही क्यों बन रहे हैं। मौलाना ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि देश की राष्ट्रपति द्वारा उनके सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। राष्ट्रपति से देश में हिंदू  मुसलमान के नाम पर उत्पात फैलाने वालों को कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया है।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

इससे पहले मौलाना तौकीर रजा ने विवादित टिप्पणी करते हुए भिवानी में दो युवकों की मौत पर कहा था कि डंडे से राज होने वाला है तो हमारी लाठियां कमजोर नहीं है। साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। वहीं खालिस्तान की मांग करने वालों पर मौलाना ने कहा कि खालिस्तान की मांग करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। इसी तरह हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *