06 June, 2026 (Saturday)

महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम शेड्यूल जारी, SSC की 22 और HSC की 16 सितंबर से होंगी परीक्षाएं शुरू

महाराष्ट्र 10वीं,12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथियों 2021 की घोषणा हो चुकी है। यह परीक्षाएं सितंबर 2021 में शुरू होंगी और अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE) ने  हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट और सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in जारी कर दिया है। ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

इन तिथियों का रखें ध्यान

एसएससी सप्लीमेंट्री एग्जाम थ्योरी- 22 सितंबर से 8 सितंबर, 2021

एचएससी सप्लीमेंट्री एग्जाम थ्योरी फॉर जनरल एंड बायो फोकल कोर्स- 16 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2021

एचएससी सप्लीमेंट्री एग्जाम 2021 थ्योरी फॉर वोकेशनल कोर्सेज- 11 अक्टूबर, 2021

एसएससी प्रैक्टिकल ओरल एग्जाम 2021- 21 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2021

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी महाराष्ट्र दसवीं, बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 की घोषणा की। उन्होंने बीती रात यानी कि 27 अगस्त की रात को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 पर एक आधिकारिक नोटिस जारी करने के साथ इन तिथियों की भी घोषणा की है। एमएसबीएसएचएसई ने एसएससी, एचएससी थ्योरी और सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए व्यावहारिक और मौखिक परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 उन छात्रों के लिए भी है जो सेकेंडरी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (10वीं) और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (ई -12 वीं) की मुख्य परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थेमहाराष्ट्र 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण में बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *