21 October, 2026 (Wednesday)

Lockdown भी नहीं लगा सका प्यार पर रोक, कोरोना काल के बीच इन सितारों ने खाई साथ जीने मरने की कसमे

इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। वहीं इसकी रोकथाम और सुरक्षा को ध्यान को में रखते हुए सरकार ने लंबे वक्त तक लॉकडाउन लगाया था। ऐसा इसलिए ताकि लोगों के मिलने-जुलने पर रोक लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखा जाए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना की परवाह ना करते हुए शादी के सात फेरे लिए। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स ने इस दौरान शादी की कसमें खायी और नए जीवन की शुरुआत की। तो चलिए इसी कड़ी में उन कलाकारों के बारे में बताते हैं।

आदित्य नारायण

बॉलीवुड सिंगर, एक्टर और एंकर आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आदित्य की शादी में परिवार के खास सदस्य ही शामिल हुए थे। वहीं रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने ​शिरकत की थी। रिसेप्शन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

काजल अग्रवाल

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कोरोना वायरस के बीच 30 अक्तूबर को शादी की। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। काजल की शादी में परिवार और कुछ खास दोस्तों ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी की हर रस्मों से लेकन उनकी हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहीं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। नेहा की शादी काफी चर्चा में रही थी। वहीं सिंगर ने अपनी शादी को यादगार बनाने का एक भी मौका हाथ से जानें नहीं दिया। इस शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने शिरकत की थी। वहीं नेहा और रोहन की दुबई हनीमून की कई तस्वीरें भी सामने आईं जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

राणा दग्गुबाती

साउथ एक्टर और ‘बाहुबली’ फेेस राणा दग्गुबाती और उनकी गर्लफ्रेंड  मिहीका बजाज ने 8 अगस्त को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी की। माहिका पेशे से एक इवेंट प्लानर हैं। वह मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन हैं। इसके साथ साथ वो शादी और इवेंट मैनेजमेंट का भी काम संभालती हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के शुरुआती दौर में ही राणा ने मिहिका के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। राणा और मिहीका ने पूरे रीति-रिवाज़ों के साथ सिर्फ 30 बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

अरमान जैन 

करीना कपरू के कजिन आरमान जैन ने भी इसी साल 3 फरवरी को अनीसा मल्होत्रा से शादी की है। अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। इनकी शादी में फैमिली के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारें शामिल हुए थे। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

सना खान 

एक्ट्रसे सना खान ने मौलाना अनस के साथ 20 नवंबर को निकाह किया था। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन के अलावा कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। सना ने अनस के साथ अचानक निकाह कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed