21 October, 2026 (Wednesday)

जानें कब तक जारी हो सकती है यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेटशीट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के कार्यक्रम का इंतजार राज्य के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते आगे बढ़ाई गई यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट को लेकर स्टूडेंट्स सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री, आदि से गुजारिश कर रहे हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे ऐसे में 10 मार्च 2022 को आने के बाद राज्य के स्कूलों 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दूसरे-तीसरे सप्ताह में किए जाने के आदेश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा दिए जा चुके हैं, तो ऐसे में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन मार्च के आखिर से या अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, परीक्षाओं के लिए यूपीएमएसपी द्वारा डेटशीट इसी सप्ताह के दौरान जारी किए जाने की जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है।

दूसरी तरफ, यूपीएमएसपी द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है और इनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी कर दी गई है। एग्जाम सेंटर का निर्धारित होने के बाद माना जा रहा है कि परिषद द्वारा यूपी बोर्ड डेटशीट 2022 को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा तिथियों की घोषणा एक साथ की जाएगी। यूपीएमएसपी द्वारा जारी की गयी परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा राज्य के 8000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed