06 June, 2026 (Saturday)

कसया विकास खण्ड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री ने लिया हिस्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का किया निरीक्षण।

कुशीनगर। जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पहुँचे सहकारिता मंत्री/ जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा खंड विकास कार्यालय कसया में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहाँ अधिकारियों के साथ विभिन्न योजना की समीक्षा बैठक व विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके पूर्व वह रामकोला व कप्तानगंज के विकास कार्यो की समीक्षा की।
इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि सब को पूरा पूरा लाभ मिले। प्रमाण पत्र प्रदान करने पर उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी, तथा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस काम के लिए आपको अनुदान मिला है उसी निमित्त पूरे मनोयोग से  कार्य को पूरा करने में लगे, कंजूसी मत करें । अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कृषि सम्मान योजना, खरीफ फसलों की आच्छादन पूर्ति, बीज वितरण, बीज एवं रासायनिक उर्वरक की बिक्री, राशन कार्ड प्रगति, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना, विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक ड्रेस बैग एवं जूता वितरण, टीकाकरण, मुख्यमंत्री लघु योजना, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रगति, आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना, इंडिया मार्का हैंड पंप की स्थिति, सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति, पेंशन योजनाएं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत भवनों का निर्माण इत्यादि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया की योजनाओं को क्रियान्वित करने के हाथ आप ही है। योजनाओं का लाभ तभी माना जायेगा जब  वह सही स्थानों पर तथा सही व्यक्ति को पहुंचे।  हमारा कार्य सिर्फ कोटा पूरा करना नहीं बल्कि इस बात की समीक्षा करने का भी है कि कार्य मे क्या प्रगति हुई है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह और अपील करते हुए बताया कि हर विकास खंड में एक समूह को उदाहरण के लिए बनाइये। जिससे इस उदाहरण के आधार पर अन्य समूहों को भी विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यहाँ जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आपके सभी दिशानिर्देशों को नोट कर लिया गया है। उसे शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंत्री जी से हर ब्लॉक पर ओडीओपी के तहत प्रोडक्ट बनाए जाने की बात की। इसके बाद विकास खण्ड के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने टीकाकरण केंद्र, दवा काउंटर, पंजीकरण काउंटर, मिनी पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, ब्लॉक् प्रमुख श्री विशाल, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी तथा जनप्रतिनिधि गण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *