कारगिल शहीदों की याद मे किया गया दीपदान नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
कुशीनगर। कारगिल विजय दिवस की देर शाम सोमवार को जनपद के कसया नगर मे स्थित शहीद पार्क में दीपदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। हर वर्ष के भांति नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम मे शहीदों की याद में पौधारोपण और काव्य पाठ भी हुआ। दीपदान से पहले कैप्टन वेदप्रकाश मिश्र ने कारगिल के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा व कैप्टन मनोज पांडेय के योगदान को रेखांकित किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट अपूर्वा गुप्त ने भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शहीद स्मारक पार्क के अतिरिक्त नगर स्थित गांधी प्रतिमा, अमिय त्रिपाठी प्रतिमा, चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर भी दीपदान किया गया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0नित्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश की एकता व अखंडता अक्षुण्ण रखी जा सकती है। डॉ. गौरव तिवारी व इन्द्र मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। राम आशीष शुक्ल, नागेंद्र तिवारी, अविनाश शुक्ल, डा.संदीप विश्वकर्मा, अमर चंद जायसवाल, आशुतोष मिश्र, अशोक जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, डा. सौरभ द्विवेदी, आनंद मालवीय, कृष्णा मिश्र, डा. निगम मौर्य, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश गुप्त नानक, पवन शर्मा, आफताब आलम, विश्वनाथ गुप्त, डॉ. मुकेश दुबे, महेश कर्णधार, अंबिकेश त्रिपाठी, संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र उपस्थित रहे।
