06 June, 2026 (Saturday)

वीरांगना टीम ने महिलाओं मे वितरण किया मुफ्त नैपकिन

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत माधोपुर खुर्द गांव में  वीरांगना टीम द्वारा महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वितरण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना के राष्ट्रीय संस्थापक विशाल कश्यप ने कहा कि ये ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने का एक पहल है जो वो पिछले पांच वर्षों से वीरांगना संस्था की ओर लगातार भारत के अलग अलग ग्रामीण इलाकों मे जाकर किया जा रहा है। वीरांगना की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. प्रियंका वर्मा, गोरखपुर कमेटी की उपाध्यक्ष अर्पिता उपाध्याय, और महासचिव चित्रा देवी ने महिलाओं को नैपकिन के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। वीरांगना टीम की राष्ट्रीय संयोजक सुश्री अनुश्री जोशी, अनामिका कौशिक, दीक्षा प्रवीण तथा प्रिया मिश्रा ने भी गांव की महिलाओं के बीच में नैपकिन का वितरण किया। वीरांगना के सलाहकार विजय कुमार श्रीवास्तव और अमरनाथ जायसवाल ने बताया के ऐसा कार्यक्रम पूरे पूर्वांचल के अलग अलग हिस्सों में वीरांगना टीम के तरफ से लगातार चलता रहेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *