कपिलवस्तु महोत्सव-2020का आयोजन 13 से 15 मार्च तक
(सिद्धार्थनगर ) कपिल बस्तु महोत्सव आयोजन समिति ने 13 मार्च से 15 मार्च तक कपिलवस्तु महोत्सव आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस तीन दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। स्थानीय एवं भोजपुरी कलाकारो के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के वाॅलीवुड कलाकार आकर्षण के मुख्य केन्द्र होगें। राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन भी प्रस्तावित है।
इसके साथ ही काला नमक महोत्सव आयोजित किया जायेगा जिसमें एक वृहद प्रदर्शनी और गोष्ठी आयोजित की जायेगी। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी, स्टाल एवं गोष्ठी आयोजित की जायेगी तथा झूला मेला, सेल्फी प्वाइंट, मीना बाजार, पुस्तक मेला, फूडजोन, कृषि, आर्ट गैलरी, शिल्पजोन, कामर्शियल जोन, आदि सात दिवस तक चलेगा।
