06 June, 2026 (Saturday)

जो बाइडन ने पब्लिक स्कूल के पूर्व शिक्षक मिगुएल कार्डोना को शिक्षा सचिव किया नियुक्त

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कनेक्टिकट के शिक्षा अधिकारी मिगुएल कार्डोना को शिक्षा सचिव नियुक्त किया। उनके ट्रांजिशन टीम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने अभियान के दौरान कहा था कि वह इस जिम्मेदारी को किसी शिक्षक को सौंपेंगे। माना जा रहा था कि बाइडन की पसंद कनेक्टिकट के शिक्षा आयुक्त और एक अनुभवी शिक्षक व स्कूल प्रशासक कार्डोना होंगे। प्रारंभिक स्कूल शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले कार्डियोना को यह जिम्मेदारी सौंपने का एलान बाइडन बुधवार को डेलावेयर केविलमिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान करने वाले हैं।

इसके साथ ही बाइडन की टॉप टीम में एक और लैटिन अमेरिकी को जगह मिल जाएगी। यदि सीनेट से पुष्टि मिलती है, तो 45 वर्षीय कार्डोना यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि प्रत्येक छात्र अपने जिप कोड, माता-पिता की आय, जाति, लिंग या विकलांगता की परवाह किए बगैर प्री-के से लेकर पोस्ट हाई स्कूल तक उच्च-गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सके। बाइडन की ट्रांजिशन टीम ने यह बात कही।

अमेरिका में विभाग छोटे बच्चों और विश्वविद्यालयों के लिए शिक्षा नीति निर्धारित करने में मदद करता है और कॉलेज वित्तीय सहायता कार्यक्रम संचालित करता है। वर्तमान शिक्षा सचिव, बेट्सी डेवोस की शिक्षक संघों और डेमोक्रेट्स आलोचना करते रहे हैं और उन्की सार्वजनिक शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हैं।

स्कूलों को फिर से खोलने की चुनौती

बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपने अभियान के दौरान सभी 3 से 4 साल के बच्चों को मुफ्त प्री स्कूल की सुविधा देने का वादा किया और अध्यापकों के वेतन को बढ़ाने और अमीर और कम आय वाले पब्लिक स्कूलों के बीच फंडिंग गैप को कम करने के लिए योजनाएं जारी कीं। कार्डोना भी नए प्रशासन के पहले 100 दिनों के भीतर हमारे स्कूलों को फिर से खोलने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य उपायों को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *