31 October, 2026 (Saturday)

कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा, प्लेइंग 11 में सीधे होने जा रही है इस घातक बल्लेबाज की एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम कल यानी कि शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भिड़ने वाली है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पारी और 132 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की थी। अब नजरें दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट पर हैं। वहीं इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा खुलासा किया है। द्रविड़ ने बताया कि एक खिलाड़ी दिल्ली टेस्ट के लिए टीम की प्लेइंग 11 में एंट्री लेने जा रहा है।

राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा

द्रविड़ जिस खिलाड़ी की टीम में वापसी करने की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर फिटनेस के मसले के चलते नागपुर में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब ये खिलाड़ी फिट है और कोच द्रविड़ भी अय्यर को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ”किसी का चोट से वापस आना हमेशा अच्छा होता है। हम चोट के कारण खिलाड़ियों को खोना पसंद नहीं करते। मुझे खुशी है कि वह वापस आ गया है और फिट है। उनका आज एक लंबा सेशन था, उन्होंने कुछ ट्रेनिंग की है। यदि वह फिट और तैयार हैं तो फिर बिना किसी संदेह के अपने पिछले प्रदर्शनों के हिसाब से वह सीधे प्लेइंग 11 में एंट्री लेंगे।”

कौन जाएगा बाहर?

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में एक अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में पिछले साल 60 की औसत से रन बनाए थे। लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि अय्यर वापस आएंगे तो बाहर कौन होगा? वो खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव होंगे। सूर्या ने टी20 फॉर्मेट में जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन वनडे और टेस्ट में वो खुदको साबित नहीं कर पाए हैं। पिछले टेस्ट में सूर्या सिर्फ 8 रन पर एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। ऐसे में अय्यर की वापसी पर इस बल्लेबाज को एक बार फिर से बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed