01 November, 2026 (Sunday)

बुलंद हौसले के साथ न्यूजीलैंड से बदला लेने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

आइसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना दूसरा मैच 10 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच सेडान पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीत चुकी है। टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराकर मैच जीता था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की कड़वी यादें जुड़ी है, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड ने 4-1 से भारतीय टीम को मात दी थी। हालांकि, उस सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा कर क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया था।

कप्तान मिताली राज और उप-कप्तान हरमनप्रीत के बल्ले से अभी भी रनों का इंतजार है। शायद यही कारण था कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बावजूद उन्होंने कहा था कि टीम को अभी बहुत काम करना है। शैफाली वर्मा भी अच्छे फार्म में नहीं हैं। पहले मैच में स्मृति मंधाना ने 52 रन की पारी खेलकर उम्मीद जगाई थी। दीप्ति शर्मा ने भी 40 रन का योगदान दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पूजा और स्नेह राणा के बीच 7वें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी मैच का मुख्य आकर्षण बनी थी। उम्मीद है कि वो इस प्रदर्शन को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दोहराएगी।

5 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में हरमनप्रीत ने 63 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हरमन से एक बार फिर से वही उम्मीद होगी।

न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकना होगा

न्यूजीलैंड की ओपनर सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स शानदार फार्म में चल रही हैं। भारतीय गेंदबाजों के सामने इन दोनों को सस्ते में आउट करने की चुनौती होगी। सोफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 108 रन जबकि बेट्स ने बांग्लादेश के खिलाफ 78 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। न्यूजीलैंड की टीम का ये तीसरा मैच होगा इससे पहले वे वेस्टइंडीज से रोमांचक मुकाबले में हार गई थी, जबकि बांग्लादेश को उसने 9 विकेट से आसानी से हरा दिया था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम संभावित प्लेइंग इलेवन

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम संभावित प्लेइंग इलेवन

सोफी डिवाइन (c), सूजी बेट्स, एमेलिया केर, एमी सैटर्थवेट, मैडी ग्रीन, फ्रांसिस मैके, केटी मार्टिन (विकेटकीपर), हेले जेन्सेन, ली ताहुहू, जेस केर, हाना रोवे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed