सरकार द्वरा एक मार्च से विद्यालय खोलने के आदेश के दृष्टिगत चल रहे है प्रशिक्षण कार्यक्रम।
पडरौना,कुशीनगर ।प्रदेश में एक मार्च से प्राथमिक विद्यालय को खोलने के आदेश को देखते हुए स्वास्थ विभाग द्वरा बृहस्पतिवार को बीआरसी सभागार रामकोला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामकोला ए पी गुप्ता एवं स्वास्थ्य खंड शिक्षा अधिकारी के उपस्थिति में ब्लॉक में कार्यरत अध्यापको को कोविड-19 व जेई/ए ई ए बीमारी से बचाव व बच्चों को बचाव से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया।
रामकोला ब्लॉक के समस्त प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के नोडल टीचरों का कोविड-19 व जेई/ए ई ए समस्त अध्यापकों का पुनः प्रशिक्षण कराया गया जिसमें अध्यापको को बताया गया कि प्रार्थना सभाओं में ही बच्चों को कोविड-19 के मानक के बारे में जागरूक करें ,स्वच्छ पेयजल शौचालय के प्रयोग ,खुले में शौच करने के नुकसान ,आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ,,बच्चों को गोधूलि बेला में ना खेलने की सलाह दी गई,फुल आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छरदानी के प्रयोग करने वह गंदी नाली के पानी के निस्तारण क्लोरिनेशन डेमो चर्चा किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त अध्यापको को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए किसी प्रमाण प्रकार की लापरवाही ना करे एवं विद्यालय जो शासन की मंशा के अनुरूप 1 मार्च से विद्यालय खोलने का आदेश है, जिसमें सोशल डिस्टेंस, मास्क निश्चित रूप से पालन करे व बच्चों से अनुपालन करवाए तथा अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अत्यधिक प्रचार प्रसार करे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीसीपीएम /आशा नोडल अधिकारी विनय सिंह, यूनिसेफ मॉनिटर चिरंजीव , प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव,शिक्षक मुन्ना सिंह जी, रंजीत जायसवाल सहित दर्जनों अध्यापक उपथित रहे।
