जिपंस प्रत्याशी मो आजम ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
पडरौना,कुशीनगर। आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के संख्या 58 पडरौना पश्चिमी के उम्मीदवार ने एसपी को पत्र सौंप सुरक्षा व्यवस्था की मांग कि है। इसमें मोहम्मद आजम पूर्व महामंत्री छात्रसंघ यूएनपीजी कालेज पडरौना ने एसपी कार्यालय पहुँचकर उनसे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए राष्ट्रीय मुक्केबाज मोहम्मद आजम ने कहा है कि बीते दिन गुरुवार को गोरखपुर में एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को देख सुरक्षा मुहैया कराया जाए। चुनाव में आपसी रंजिश को लेकर व कभी-कभी प्रत्याशियों पर जानलेवा हमले होते रहते हैं। चुकी गोरखपुर के जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस दौरान मोहम्मद आलम, महामंत्री छात्रसंघ,छात्र नेता मोहम्मद,आरिफ, अल्ताफ अंसारी,संदीप प्रसाद, सोनू अली आदी मौजुद रहे।
