13 July, 2026 (Monday)

‘मर्डर 101’ से ‘रक्तांचल 3’ तक, मनोरंजन से भरपूर होगा ये हफ्ता, OTT पर धूम मचाएंगी थ्रिलर से लेकर क्राइम ड्रामा

ओटीटी पर इस हफ्ते भी कंटेंट की बारिश होने वाली है। कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी। इस हफ्ते क्राइम थ्रिलर की धूम रहने वाली है।
जुलाई के एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की एक लंबी लिस्ट रिलीज के लिए तैयार है। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में ‘द ओडिसी’, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ और ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जैसी फिल्में दस्तक दे रही हैं, वहीं ओटीटी दर्शकों के लिए भी मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते क्राइम डॉक्यूमेंट्री, एक्शन कॉमेडी से लेकर फैमिली ड्रामा और रीजनल कंटेंट तक बहुत कुछ रिलीज हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या देखने को मिलेगा।
मर्डर 101
रिलीज डेट – 13 जुलाई

ओटीटी – प्राइम वीडियो
यह तीन एपिसोड्स वाली एक ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो अमेरिका के दशकों पुराने ‘रेडहेड मर्डर्स’ केस पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे टेनेसी के एक हाई स्कूल की सोशियोलॉजी क्लास के छात्र अपने शिक्षक एलेक्स कैंपबेल के मार्गदर्शन में इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करते हैं। यह सीरीज 13 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

राइड और डाई
रिलीज डेट – 15 जुलाई
ओटीटी – प्राइम वीडियो
हैना वाडिंगम और ऑक्टेविया स्पेंसर के अभिनय से सजी यह एक एक्शन-कॉमेडी सीरीज है। कहानी दो बेहद पक्के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में तब अचानक भूचाल आ जाता है जब उनमें से एक के अंतरराष्ट्रीय शूटर होने का राज खुलता है। यह सीरीज 15 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

रक्तांचल सीजन 3
रिलीज डेट – 16 जुलाई 2026
ओटीटी – अमेजन एमएक्स प्लेयर
पूर्वांचल के माफिया नेटवर्क और गैंगवार से प्रेरित यह क्राइम ड्रामा सीरीज 16 जुलाई 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। रितम श्रीवास्तव के निर्देशन और सिद्धार्थ मिश्रा के लेखन में बनी इस सीरीज को दर्शक पिछले सीजन्स की तरह ही बिना किसी सब्सक्रिप्शन के बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे।

डिजायर
रिलीज डेट – 17 जुलाई 2026
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
लुडविका पलेटा और जोस मारिया याज़पिक स्टारर यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जिसकी जिंदगी में एक स्विमिंग कोच के आने के बाद काफी खतरनाक और भावनात्मक मोड़ आ जाते हैं।

23000 लाइव्स
रिलीज डेट – 17 जुलाई 2026
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
यह एक जर्मन ड्रामा फिल्म है, जो सामाजिक संस्था जुगेंड रेटेट की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे युवा वॉलंटियर्स के एक समूह ने क्राउडफंडिंग के जरिए एक पुराना रेस्क्यू शिप खरीदा और उसकी मदद से भूमध्य सागर में 23000 से अधिक लोगों की जान बचाई। यह 17 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

तीसरी बेगम
रिलीज डेट- 18 जुलाई 2026
ओटीटी- वेव्स
इस हफ्ते रिलीज होने वाले भारतीय ओटीटी कंटेंट में फिल्म ‘तीसरी बेगम’ भी शामिल है। के सी बोकाड़िया द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित यह फिल्म 18 जुलाई 2026 को वेव्स प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी और इसे मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म की इंडिया टीवी ने समीक्षा की है और इसे तीन स्टार दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed