25 October, 2026 (Sunday)

मंत्री नितेश राणे ने कुंभ मेले में मुसलमानों की एंट्री को लेकर दिया विवादास्पद बयान, फतवे से जोड़कर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने नासिक के कुंभ मेले में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर विवादास्पद स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने मुस्लिम धार्मिक संगठनों के फतवे के जैसा आदेश जारी करने की बात भी कही है।
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कुंभ मेले और दिवाली में खरीदारी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। नितेश राणे ने कहा कि अगले साल से शुरू होने वाले नासिक कुंभ मेले में मुसलमानों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्लिम धार्मिक संगठन फतवे जारी करते हैं, उसी तरह इस मामले में भी कुछ आदेश जारी किए जाने चाहिए।

कुंभ मेले में मुसलमान आए तो अपने पैरों पर वापस नहीं जाना चाहिए- राणे

नितेश राणे ने अपने बयान में यहां तक कहा कि अगर कोई मुसलमान कुंभ मेले में आता है, तो उसे अपने पैरों पर वापस नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कुंभ मेले में केवल हिंदुओं की दुकानें लगाए जाने की भी मांग की।

हिंदू व्यापारी केवल हिंदुओं को ही बेचें सामान

इसके अलावा, दिवाली को लेकर भी नितेश राणे ने हिंदू व्यापारियों और ग्राहकों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू व्यापारियों को केवल हिंदुओं को ही सामान बेचना चाहिए और हिंदुओं को भी केवल हिंदू दुकानदारों से ही सामान खरीदना चाहिए।

मदरसों पर भी विवादित बयान दे चुके हैं राणे

इससे पहले भी मंत्री नितेश राणे कई बार विवादास्पद बयान दे चुके हैं। हाल में नितेश राणे ने मदरसों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। नितेश राणे ने कहा था कि मदरसों में डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि आतंकवादी तैयार होते हैं। उन्होंने सहर यूनिस शेख के स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए कहा था कि मदरसों से ही ऐसी विचारधारा आती है।

यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, ये घुसेगा भी और मारेगा भी

वहीं, महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून नितेश राणे बोले थे कि हम लव जिहाद कानून लेकर आए अब कोई हमारी हिंदू बहन को कोई तिरछी नजर से देखे। अब आने दो किसी को भी, उन्हें 7 साल जेल में रहना पड़ेगा। साबुन भी नहीं उठा पाएंगे। मैं क्या कह रहा हूं आप मेरी बात को समझ रहे हैं ना। स्पीच के आखिर में नितेश राणे ने फिल्म ‘धुरंधर’ का डायलॉग दोहराते हुए वॉर्निंग दी थी कि यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, ये घुसेगा भी और मारेगा भी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed