06 June, 2026 (Saturday)

पांच व्यापारियों को मिला व्यापार रत्न सम्मान

कुशीनगर। आम जनता के लिए सदैव कार्य करने वाले व्यापारी वर्ग को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर  पांच व्यापारियों को व्यापारी रतन से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने की बात भी कही गई।
शुक्रवार की शाम पडरौना नगर स्थित श्याम अतिथि भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर संगठन की तरफ से धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करना ही एक उद्देश्य है। कहीं पर भी किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद  व्यापारी केदारी जायसवाल साथ पांच व्यापारियों को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया ने शिक्षक मजदूर बाल दिवस की तरह व्यापारियों के समस्याओं पर सम्मान सुरक्षा के साथ देश में बीते 22 वर्षों से चली आ रही मांग को पुनः तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुने जाने का संवैधानिक मिलने वाले अधिकार के तरह व्यापारियों को भी विधान परिषद में चुनकर भेजने की मुद्दा उठाया। इसके साथ उन्होंने देश के वरिष्ठ व्यापारियों को पेंशन योजना लागू करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की सभी खामियों को दुरुस्त करने के साथ अर्थदंड को स्थगित करने के अलावा देश प्रदेश के उद्योग व्यापार को इस्पेक्टर राज और लालफीताशाही से पूर्णतया मुक्त रखने की मांग की। इसके पुर्व राष्ट्रीय व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार असिस्टेंट कमिश्नर डॉ सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया ने की तथा संचालन कभी अनूप मिश्रा ने किया। इसके बाद अतिथियों का बैच लगाने अंग वस्त्र के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान युवा उद्योग व्यापार मंडल के विपिन जायसवाल,आशीष आशीष खेतान,अनुराग खैतान,राजेंद्र रौनियार, विनम्र कसौधन,अजय कुमार रंजन,मनीष कुमार बिट्टू,पुलकित बगड़िया,गोलू तिवारी, अवधेश खेतान,आलोक रजत जयसवाल,मुकेश गोयल,महेंद्र अग्रवाल, बिल्लू अग्रवाल,बृजेश खेतान,रमेश अग्रवाल, अशोक खेतान,प्रदीप अग्रवाल,प्रभात बंका, रविराज,श्याम सोनी,छोटे लाल सोनी,किशोर सोनी, प्रदीप सोनी,प्रमोद गुप्ता, धीरज सोनी,अमरनाथ सोनी,अमित सोनी,ऋषि प्रताप सोनी,सद्दाम बाबू, किशन सोनी,सुनील पांडेय,आलोक सिंह, नितेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *