06 June, 2026 (Saturday)

मेला से गायब हुई बच्ची बरामद 12 घण्टे में ही पुलिस ने ढूंढ निकाला

(सिद्धार्थनगर)। “ऑपरेशन मुस्कान” के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बांसी कोतवाली पुलिस ने माघ मेले से गायब हुई बच्ची को 12 घण्टे के भीतर ढूंढ निकाला। बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च को बांसी मेले में खिलौना खरीदने आई बच्ची सना पुत्री अब्दुल रशीद निवासी ग्राम परसपुर थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर समय दोपहर करीब 1:30 बजे गायब हो गई थी जिसके संबंध में तत्समय ही अभियोग  पंजीकृत कर गुमशुदा की बरामदगी के लिए  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया   था। गठित टीम द्वारा परिजनों को साथ लेकर काफी खोजबीन किया गया व कस्बा बांसी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, डिजिटल वॉलेंटियर ग्रुप तथा पता रस्सी सुराग रस्सी किया गया जिसके फलस्वरूप 3 मार्च को प्रात: करीब 8:00 बजे गुमशुदा लड़की को खोज निकाला गया और सकुशल बरामद कर उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बासी शैलेश कुमार सिंह उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह हे0 कां0 प्रभाकर राज सिंह आ0 अवनीश सिंह  म0 आ0 संगीता यादव शामिल रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *