06 June, 2026 (Saturday)

जिला गन्ना अधिकारी भुगतान कराने सहित चीनी मिलों के साथ मिल कर किसानों की समस्याओं का निदान कराये

कुशीनगर।  जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने गन्ना मूल्य भुगतान के सम्बंध में चीनी मिलों के समस्त अधिकारियों को किसानों का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने  कप्तानगंज के बन्द पडी चीनी मिल के प्रबंधक को चीनी विक्रय के साथ अन्य श्रोतों से  भुगतान कराने का आदेश दिया।
गन्ना खरीद, गन्ना मूल्य व गन्ना विकास अंशदान के त्वरित भुगतान हेतु चीनी मिलों के यूनिट हेड के साथ जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित  बैठक मे यह निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने गन्ने में होने वाली विमारी रेडरास के सम्बंध में चीनी मिल व गन्ना विभाग को मिल कर कार्य करने के लिए निर्देशित किया ताकि इस रोग से जनपद को मुक्त किया जा सके। बैठक मे गन्ना किसानों को जल जमाव से मुक्ति दिलाने हेतु जल निकासी के सम्बंध में भी चर्चा की गई,व चीनी मिल और गन्ना विभाग को साथ मिल  कार्य करने पर जोर दिया गया। इस दौरान डीएम ने नालों की साफ सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, हाटा चीनी मिल के प्रबंधक संजय त्यागी, रामकोला के प्रबंधक दिनेश राय, कप्तान गंज एस के श्रीवास्तव, सेरा सिंह सेवरही, कुलदीप सिंह खडडा सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *