24 October, 2026 (Saturday)

धर्म परिवर्तन से इनकार पर नर्सिंग छात्रा पर हमला, बॉयफ्रेंड अदनान ने जान लेने की कोशिश, फोटो वायरल करने की दी धमकी

ग्वालियर में धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर एक छात्रा पर हमले का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने से इनकार करने पर उसके बॉयफ्रेंड अदनान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसे अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी भी दी है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर नर्सिंग छात्रा पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामला शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक नर्सिंग की छात्रा पर उसके बॉयफ्रेंड अदनान ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं, अदनान ने उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी है। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के तोमर कॉलोनी का है। हमले में छात्रा के गले में चोट आई है। बॉयफ्रेंड द्वारा हमले के बाद छात्रा थाने पहुंची और बॉयफ्रेंड सहित तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
आरोपी ने गले पर चाकू से किया वार
छात्रा का कहना है कि अदनान से उसकी दोस्ती पिछले 3 साल से है। दोस्ती करते समय उसने कहा कि हमारे लिए सभी धर्म समान हैं, लेकिन अब अदनान उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। यही नहीं, उसने धमकी दी है कि अगर वह उसकी बात नहीं माने तो अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर देगा। छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो उसने चाकू से वार कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह पीछे हट गई और चाकू उसके गले को छूता हुआ नकल गया। छात्रा की शिकायत पर अदनान खान, सफी खान और सरफराज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस की गिरफ्त में अदनान और सरफराज
अदनान और सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। छात्रा शिवपुरी जिले के करैरा के रहने वाली है और ग्वालियर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। 3 साल पहले एक सहेली ने अदनान खान से दोस्ती कराई थी, जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। माधौगंज पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
क्या बोली छात्रा?
पूरा विवाद सामने आने और छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू, अन्य आरोपियों की इस पूरे मामले में भूमिका और पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *