06 June, 2026 (Saturday)

कृषि विभाग के शिविर में हुआ सत्यापन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

(कुशीनगर )।तमकुही विकास खंड के सेमरा हर्दोपट्टी न्याय पंचायत राजापाकड़ गांव के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीए मदन गोपाल गौतम ने सेमरा हर्दोपट्टी न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित पात्र किसानों के आधार नंबर, नाम सुधार व ओपेन सोर्स डाटा का सत्यापन किया गया। शिविर में किसानों ने अपने दस्तावेजों की जांच कराई। जिसमें से पात्र किसानों के दस्तावेज में त्रुटि पाए जाने पर डाटा सुधार हेतु लिया गया। टीए ने कहा उक्त योजना के अंतर्गत जिन पात्र किसानों की किस्त नहीं आ रही वे संबंधित तकनीकी सहायक से संपर्क कर समस्या का समाधान करा लें। इस दौरान रामप्रीत, संजय मिश्रा , अरविंद मिश्रा , महंथ सिंह, विजय मिश्र, मुकेश यादव, आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *