06 June, 2026 (Saturday)

जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

(सहारनपुर) मरीजों का कहना है वर्तमान में कार्यरत आयुर्वेदिक डाक्टर का कार्य और व्यवहार अच्छा नही है मरीजो को दवा ठीक से नही देती है इसलिए मरीज की संख्या में हो रही कमी इससे पहले जो यहाँ डॉक्टर यहाँ रहते थे वह समय से आते थे और अच्छी दवा देते थे मरीजो की लम्बी लाहन लगी रहती थी गाँवो में जाकर कैम्प भी लगाते थे जिससे मरीजो की  संख्या पहले बहुत थी उन्हे यहां से कही अनयत्र भेज दिये गए हैं अब मरीजो को सबसे बड़ी लापरवाही यहाँ देखने को मिल रही है कि यहाँ पर तैनात महिला डाक्टर  मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नही करती इलाज भी ठीक से नही हो पा रहा है जबकि तैनात डाक्टर देहरादून रहने की वजह से अक्सर लेट आती है या चिकित्सालय में अनुपस्थित रहती है जिससे गरीब ग्रामीण मरीजो को आयुर्वेदिक इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इससे पहले ग्रामीणों ने कई बार यहाँ धरना आदि देकर यहाँ महिला आयुवॅदिक डाक्टर की शिकायत कर चुके है फिर भी ऊंचे अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस और क्या ध्यान देते हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *