06 June, 2026 (Saturday)

बड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश

वायरल खबरें

details

राष्ट्रीय युवा संसद के लिए प्रशान्त पांडेय और अभय चयनित, अगले माह दिल्ली में आयोजित होगा युवा संसद

सिद्धार्थनगर: यूनाइटेड नेशंस और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले…

ट्रंप बोले, वैश्विक वायु प्रदूषण के लिए भारत, चीन और रूस जिम्मेदार, अमेरिका का रिकॉर्ड काफी अच्छा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, रूस और भारत जैसे देशों को वैश्विक वायु प्रदूषण…

छोटे एवं मंझोले किसानो को संगठित करने कि आवश्यकता – योगी आदित्यनाथ

मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अभिभाषण में बताया की इस महामारी के दुष्परिणामों ने…

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ शो में सुनील ग्रोवर के साथ रूपल पटेल करेंगी अपना कॉमेडी डेब्यू

स्टार भारत का गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान शो अपने लॉन्च के समय से दर्शकों में हॉट टॉपिक बना हुआ है।  जहाँ शो में सुनील की एंट्री लोगों में चर्चा का विषय बनी वहीं शिल्पा के विवादों नेभी खूब कहर ढाया, लेकिन एक चीज जो निरंतर बनी हुई थी वह थी इस शो को शुरुआत से ही मिलने वाला माइलेज। शाहरुख खान पर बने स्पूफ से लेकर गोपी बहू पर बने स्पूफ तक यह सबकुछ पूरे इंटरनेट पर आज भी ट्रेंड कर रहा है, जिसने इस शो को दर्शकों के बीच बांधे रखा है। आपको बता दें कि अभिनेत्री रूपल पटेल इस शो के जरिए छोटे पर्दे पर अपना पहला कॉमेडी डेब्यू कर रही हैं। छोटे पर्दे की सबसे चहीती सास अपने नए किरदार में लोगों का दिल जरूर जीत लेंगी यह निश्चित है। अनुभवी अभिनेत्री रूपल पटेल कहती हैं, “अपने पूरे करियर में, मैंने टीवी शो में बहुत कम अतिथि भूमिकाएँ की हैं। लेकिन ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ शो में मेरा गेस्ट अपीयरेंस वास्तव में बहुत ख़ास है क्योंकि मैं इसमें ‘साथ निभाना साथिया’ शो में निभाया गया अपना फेवरेट ऑन स्क्रीन कोकिला का किरदार निभा रही हूँ। मैंने इस किरदार को लम्बे समय तक फिल्माया है जिसके एक स्ट्रांग गेस्ट अपीयरेंस का हिस्सा बन जाने का मुझे अंदाज़ा नहीं था । मैंने ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ की पूरी कास्ट और क्रू के साथ काम किया और आज की युवा पीढ़ी का सेट पर इस तरह का समर्पण देखना अद्भुत रहा। सुनील ग्रोवर, सिद्धार्थ सागर, संकेत भोसले ने शानदार इसमें काम किया है, मैं खुदको इस तरह के शो का हिस्सा बनने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मुझे सुनील ग्रोवर के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह बहुत उदार, दयालु हैं और मेरे लिए उनके साथ स्क्रीन साझा करना बहुत अच्छा रहा। मेरे अनुसार, होगा फन डबल, जब मिलेगी टोपी बहु और कोकिला और मुझे खुशी है कि स्टार भारत इस सप्ताह अपने दर्शकों के लिए इन्हें टेलीकास्ट कर रहा है। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन एपिसोड को देखने के लिए तैयार रहें। “खैर, इस खबर से दर्शकों के बीच उत्साह तो जरूर बढ़ा है। देखिए ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान’ शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर ।