30 October, 2026 (Friday)

दिल्ली समेत 6 प्रदेशों में SIR की समयसीमा बढ़ाई गई, चुनाव आयोग ने दी जानकारी, नई तारीख भी जारी

चुनाव आयोग ने दिल्ली समेत 6 प्रदेशों में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार आयोग ने SIR के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
चुनाव आयोग की ओर से बीते कुछ समय से देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया कराई जा रही है। SIR को लेकर कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है तो वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR कराने का मकसद ये है कि देश में कोई भी पात्र वोटर न छूटे और कोई भी अयोग्य वोटर, मतदाता सूची में शामिल न हो। अब SIR को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को बड़ा अपडेट जारी किया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने दिल्ली समेत 6 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है।

कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नागालैंड में वोटर लिस्ट के SIR के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। ये बदलाव इन सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के निवेदन पर किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हरियाणा, नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए यह तारीख 12 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र में फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को
चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में SIR की प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 नवंबर कर दी गई है। आयोग ने बताया है कि इसके बाद नोटिस का चरण और दावों के निपटारे का काम अब 25 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को पब्लिश होगी। बता दें कि राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी की गई थी, और पहले दावों के निपटारे की तारीख 10 नवंबर तय की गई थी। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने इससे पहले भी SIR के कार्यक्रम में बदलाव किए हैं।

दिल्ली में फाइनल वोट लिस्ट 22 दिसंबर को
वहीं, चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में SIR के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तारीख 30 अक्टूबर के बजाय 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं, इन दावों के निपटारे की डेट को भी अब आगे बढ़ाकर 30 नवंबर की जगह 15 दिसंबर कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली की फाइनल वोट लिस्ट 22 दिसंबर को पब्लिश की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed