कुशीनगर में कालेज में बने विभिन्न विकास कार्यों का खड्डा विधायक ने किया लोकार्पण
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा बरवारतनपुर में गुरुवार को डा राजेंद्र प्रसाद इण्टर कालेज में खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने विधायक निधि से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा दिवाली, होली अन्य त्योहारों के रूप में ही 26 जनवरी व 15 अगस्त को भी धूम-धाम से मनाना चाहिए ।
इसी क्रम में भाजपा नेता पवन राव ने कहा की भाजपा के शासन काल में चौमुखी विकास हो रहा है.जिसके हम सब साक्षी है.विद्या के मंदिर में विधायक के द्वारा कराया गया कार्य प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक श्रीकांत राव ने जबकि संचालन प्रधानाचार्य रामनरेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अंजनी शुक्ला,पप्पू सिंह, मिस्टर खान,अमरनाथ द्विवेदी,दशरथ राव,परशुराम राव, कृष्णमोहन लाल गुप्ता, गोल्डी सिंह,मनोज सिंह, सतुरजीत सिंह,राजेश्वर सिंह,विजय प्रताप राव,पंकज सिंह ललन पाण्डेय,राहुल भारती, बिपिन आदि लोग मौजूद रहे।
