06 June, 2026 (Saturday)

विकल्प के तौर पर कांग्रेस की ओर देख ही है जनता-राजकुमार सिंह

पडरौना,कुशीनगर । जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत की बैठक के क्रम में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के न्याय पंचायत देवतहां बाली के पड़री मेंहदिया में आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आज उप्र की जनता घमंडी भाजपा सरकार के नीतियों से हताश-निराश है । जनता विकल्प के तौर पर कांग्रेस की ओर देख रही है,हमें मजबूती से गांव-गांव जाकर गरीब-गुरबा मजदूर-किसान के हक़-अधिकार की लड़ाई लड़ घमंडी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। उन्होंने ने कहा कि चाहे दिल्ली की भाजपा सरकार हो या सूबे की भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर अपने नाकामियों पर पर्दा डाल रही है। सत्ता के बल पर किसानों,युवाओं,कर्मचारियों के हक़-अधिकार को कुचला जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की बात कर सत्ता में आई सरकार हिटलर के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र को रौंद रही है। संगठन सृजन के माध्यम से हमें लोगों को जोड़कर इस जुल्मी सरकार को बदलना है,न्यायपसंद लोगों की सरकार बनानी है। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य आफ़ताब आलम ने किया।
बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम,प्रधान जिला कोषाध्यक्ष भगवन्त कुशवाहा,ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्व कुशवाहा,धनन्जय सिंह पहलवान,पन्नेलाल मद्धेशिया,दिवाकर प्रसाद,जितेन्द्र कन्नौजिया,महेश विश्वकर्मा,आरिफ अली,भगवन्त सिंह,विजय बहादुर,अंगद यादव,रियाज अली,विग्गन यादव,धीरज कुमार सिंह,सगीर अहमद,रविन्द्र पाण्डेय,असगर अली,मुस्तकीम,अली मोहब्बत,हरि सिंह,राजेन्द्र,लल्लन गोड़,सूरज आदी मौजूद रहें‌।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *