05 June, 2026 (Friday)

बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए संवेदनशील है सीएम : स्वाति मंत्री ने की गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के विभागीय मंडलीय समीक्षा बैठक

कुशीनगर ।  सूबे की बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किशोरियों के लिए काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा जाए।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री रविवार की शाम कुशीनगर मे थी। इस दौरान उन्होंने होटल पथिक निवास के सभागार में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के विभागीय मंडलीय समीक्षा बैठक की।। मंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित विभागीय योजनाओं के शुचितापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया है।  उन्हैं किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार की मंशा है कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जरूरतमंदों को ही मिले। नई शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी की तर्ज पर विकसित करने के सवाल पर कहा कि बच्चों को कुछ प्रारंभिक ज्ञान कराने के लिए यह सरकार की योजना है। उसे विकसित करने के क्रम में कार्य किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राइमरी में प्रवेश से पूर्व जरूरी ज्ञान दिया जाए ताकि उनके आगे की शिक्षा बेहतर हो सके।
मंत्री ने कहा कि राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) आदि से संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग से संबंधित समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए भी चर्चा हुई है ताकि उन समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस ककमौके पर डिप्टी सीपीओ गोरखपुर दिलीप कुमार गुप्ता, डीपीओ देवरिया अनिल सोनकर, डीपीओ महराजगंज ध्रुवनंद त्रिपाठी, डीपीओ कुशीनगर शैलेंद्र राय समेत विभागीय उच्चाधिकारी आदि मौजूद थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *