06 June, 2026 (Saturday)

मुख्यमंत्री सैनी ने शैफाली को 1.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि का चेक सौंपा

महिला आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनायाचंडीगढ़ (ईएमएस)।

विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को हरियाणा सरकार ने 1.5 करोड़ रुपए इनाम दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली को इनामी राशि का चेक सौंपा। इसके साथही उन्हें अवॉर्ड और ग्रेड-ए प्रमाणपत्र भी दिया गया । वहीं शैफाली को हरियाणा महिला आयोग ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस अवसर पर शेफाली ने कहा, यह केवल हमारी टीम की जीत नहीं, बल्कि पूरी महिला क्रिकेट की जीत है। हमारी टीम फाइनल में जीती, इसकी खुशी है। मुख्यमंत्री से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हरियाणा में सरकार से खिलाड़ियों को काफी समर्थन मिलता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काफी आत्मविश्वास का अनुभव कर रही हूं। मैं हरियाणा के खिलाड़ियों से कहना चाहूंगी कि आप अच्छी मेहनत कीजिए। राज्य सरकार हमेशा खिलाड़ियों का सहयोग करती है। वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा, शेफाली वर्मा हमारे देश और हमारे राज्य की सुपरस्टार हैं। हम चाहते हैं कि वह 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनकर युवाओं के लिए हमारे मिशन को बढ़ावा दें। अन्य महिला एथलीट्स के साथ, वह युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचने, एक उज्ज्वल भविष्य बनाने और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।

शेफाली को महिला विश्व कप 2025 के लिए भारत की शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया था पर सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली थी। शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 87 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed