कप्तान श्रेयस अय्यर, कमिंस ने मनाया बंगाली नव वर्ष
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से पहले शुक्रवार को बंगाली नव वर्ष (पोहेला बैसाख) मनाया।
केकेआर ने ट्विटर पर अय्यर द्वारा कमिंस के साथ मिठाई साझा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कमिंस पारंपरिक पोशाक पीले कुर्ता और पैजामा पहने दिखाई दिए। वीडियो में अय्यर कमिंस के लिए मिठाई लाते हैं और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। फिर कमिंस मिठाई उठाते हैं हैं और अय्यर से पूछते हैं कि क्या आपने इसे खुद बनाया है, जिस पर अय्यर जवाब देते हैं, आप कह सकते हो कि मैंने बनाई है। जैसे ही अय्यर जाने लगते हैं, कमिंस उन्हें रोकते हैं और कहते हैं कि वह सारी मिठाई खत्म करना चाहते हैं।
एक अन्य वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच भी पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए केकेआर प्रशंसकों को बधाई देते हुए नजर आए।
